.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 11 March 2016

केंद्रीय विद्यालयों में लगेगी भाषाओं की विशेष कक्षाएं

नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालयों में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है जो अतिरिक्त विषयों के तौर पर क्षेत्रीय व विदेशी भाषाओं का अध्ययन कर रहे हैं। संगठन ने इन विषयों के विद्यार्थियों के लिए अब अध्ययन हेतु पीरियड निर्धारण की प्रक्रिया में एकरूपता लागू करने की घोषणा की है। इन विषयों के लिए अब सभी केंद्रीय विद्यालयों में सप्ताह में तीन पीरियड आयोजित किए जाएंगे। संगठन के अपर आयुक्त यूएन खवाड़े की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कक्षा छह, सात और आठ में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए क्षेत्रीय व विदेशी भाषाओं के लिए सप्ताह में अनिवार्य तौर पर तीन पीरियड होंगे। अपने इस आदेश में अपर आयुक्त ने कहा कि ये व्यवस्था मौजूदा टाइम टेबल में ही की जाएगी। संगठन ने स्कूलों को साफ किया है कि यदि वे नौवीं व दसवीं कक्षा के लिए इस दौरान अतिरिक्त विषयों की कक्षाएं चला रहे हैं तो वो वैसे ही चलती रहेंगी।                                                                dj 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.