.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 11 March 2016

चुनाव मानदेय नहीं मिलने पर अध्यापकों में रोष

पलवल : जनवरी माह में पंचायत एवं निकाय चुनाव कार्य में लगे अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों का मानदेय अभी तक नहीं दिया गया है। जिसे लेकर अध्यापकों व कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष व्याप्त है।
इस मामले को लेकर बुधवार को हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के राज्य चेयरमैन एवं जिला प्रधान मनोज सहरावत ने बताया कि अध्यापकों में जिले के पंचायत चुनाव के खंड पलवल, होडल एवं पृथला के चुनाव अधिकारियों की कार्यप्रणाली के प्रति भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिकारियों ने अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों को 2 माह बीत जाने पर भी उनका मानदेय नहीं दिया है। मानदेय नहीं मिला तो कर्मचारी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। इस संबंध में अध्यापकों  और कर्मचारियों ने एकजुट होकर संघर्ष करने का एेलान किया।                                                             dt

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.