.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 8 March 2016

विधानसभा कूच करने निकले जेबीटी टीचरों को रोका

** पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नहीं घुसने दिया चंडीगढ़ में 
** बैरीकेड तोड़ने की कोशिश करते रहे प्रदर्शनकारी
पंचकूला : नियुक्ति पत्र न दिये जाने के विरोध में 9455 चयनित जेबीटी अध्यापकों ने सोमवार को हरियाणा सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकाला और हाउसिंग बोर्ड चौक पर चंडीगढ़ बार्डर पर जमकर हंगामा किया। 
शिक्षक चंडीगढ़ में घुसने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए किसी को भी आगे बढ़ने नहीं दिया। मंगलवार को यह शिक्षक शिक्षा सदन सेक्टर पांच के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
सोमवार दोपहर 2 बजे जेबीटी अध्यापक विधानसभा के लिए कूच करने के लिए जैसे ही हाउसिंग बोर्ड चौक पर पहुंचे, तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। अध्यापकों ने पुलिस कर्मियों से शांतिपूर्वक विधानसभा जाने की बात कही, परंतु पुलिस ने साफ मना कर दिया। अध्यापकों ने बैरीकेड तोड़ने का भरसक प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। 
एक घंटे तक जेबीटी अध्यापकों ने 3-4 बार बैरीकेड तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन पंचकूला पुलिस ने घेराबंदी कर सभी चयनित अध्यापकों को बैरीकेड से दूर धकेल दिया। चयनित अध्यापक आनंद कलकल ने कहा कि सरकार तानाशाही रुख अपना रही है। किशोर जावलिया ने कहा कि मंगलवार को हम शिक्षा सदन के सामने हरियाणा सरकार का पुतला जलाएंगे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे। रोजाना इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी नहीं करा देती है। किशोर जावलिया ने बताया कि 14 अगस्त, 2015 को 9455 जेबीटी अध्यापकों की लिस्ट आउट हुई थी पर उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। 
धरना प्रदर्शन के बाद सरकार ने आश्वासन दिया था कि एक जुलाई तक उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। जब जुलाई में भी उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो उन्होंने दुबारो से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उस समय मुख्यमंत्री ने उन्हें 31 जुलाई तक नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया, पर अभी तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं दिया गया है। 
इसके विरोध में उन्होंने यह अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया था। 9455 चयनित जेबीटी अध्यापक शिक्षा सदन के पास धरने पर बैठे हुए हैं।                                                           dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.