.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 24 April 2014

एंट्रेस टेस्ट कैसे होगा शिक्षा मंत्री ने मांगी जानकारी

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने विभागीय अफसरों से उस प्रक्रिया की जानकारी मांगी है जो नियम 134-ए के तहत एडमिशन लेने वाले गरीब बच्चों का एंट्रेस टेस्ट लेने के लिए अपनाई जाएगी। भुक्कल निजी तौर पर एंट्रेस टेस्ट के खिलाफ है।  
शिक्षा विभाग के अफसरों ने मंगलवार को अपने स्तर पर ही ये फैसला ले लिया था कि हरियाणा स्टेट एजुकेशन एक्ट के नियम 134-ए के तहत निजी स्कूलों में तीसरी से 12वीं कक्षा (11वीं को छोड़कर) तक दाखिला देने से पहले बच्चों की प्रवेश परीक्षा होगी। भुक्कल ने इस पर नाराजगी जताई है। उन्होंने इस आदेश को रद्द तो नहीं किया लेकिन स्पष्टीकरण जरूर मांग लिया। भुक्कल ने कहा, 'आरटीई के अनुसार 8वीं तक प्रवेश परीक्षा नहीं ली जा सकती। मैं खुद भी इसके खिलाफ हूं। मैंने अफसरों से उस प्रक्रिया के बारे में पूछा है जो वे एंट्रेस टेस्ट के लिए अपनाने वाले हैं। अधिकारियों का जवाब आने पर उसे रिव्यू करूंगी।'                           db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.