.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 5 December 2014

अप्रैल के बाद होगा एचटेट !

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में अधिकारियों के फेरबदल के चलते हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा आने वाले नए साल में वार्षिक परीक्षाओं तक टाल दी गई है। इससे पूर्व यह परीक्षा फरवरी के प्रथम पखवाड़े में आयोजित करने का फैसला किया गया था।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के दोनों बड़े प्रशासनिक अधिकारी हाल ही में बदले जा चुके हैं। दोनों नए अधिकारियों ने एचटेट को लेकर नए सिरे से प्लानिंग करना शुरू कर दिया है, जबकि शिक्षा बोर्ड के पूर्व सचिव अशोक शर्मा व तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष डॉ. केसी भारद्वाज ने एचटेट के आयोजन के लिए फरवरी 2015 के प्रथम पखवाड़े में करने की योजना बनाकर शिक्षा विभाग को भेजी हुई थी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारियां भी शुरू की जा चुकी थीं। 
तत्कालीन अधिकारियों का मानना था कि दसवीं व बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च 2015 में होनी है। इसलिए शिक्षा बोर्ड के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का संचालन करवाना फरवरी माह में उपयुक्त है। इसी दलील के साथ बोर्ड प्रशासन ने इसके लिए फरवरी माह का प्रथम पखवाड़ा निर्धारित किया था। लेकिन वर्तमान बोर्ड प्रशासन ने फरवरी में एचटेट के आयोजन करने को उचित नहीं माना है। 
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि फरवरी में एचटेट करवाना संभव नहीं है। इसलिए वार्षिक परीक्षाओं के बाद ही एचटेट के लिए नई तिथियां निर्धारित की जाएंगी।                                                dj

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.