.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 19 April 2014

पात्रता परीक्षा किसी और से दिलाने वाला टीचर गिरफ्तार

** पकड़ी गई गुरुजी की धोखाधड़ी 
हिसार : सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपने नाम पर किसी और से पात्रता परीक्षा दिलाने के मामले में एक जेबीटी टीचर को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस प्रवक्ता हरीश भारद्वाज ने बताया कि रेवाड़ी के पालावास के अरविंद को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। अरविंद अपने नाम से किसी अन्य से परीक्षा दिलाकर पांच वर्षों से मेवात के मंगली गांव में एक स्कूल में टीचर रहा था। अरविंद ने वर्ष 2009 में जेबीटी की पात्रता परीक्षा में अपने स्थान पर किसी अन्य से परीक्षा दिलवाई थी। इसके बाद यह मंगली के एक स्कूल में टीचर लग गया। बाद में जब अरविंद की जांच के लिए टीम पहुंची तो टीम को अरविंद की पात्रता में कुछ संदेह हुआ। इसके बाद अरविंद की नियुक्ति को लेकर एक जांच टीम का गठन किया गया। जांच में अरविंद को दोषी पाया गया।                                          db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.