.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Tuesday, 3 February 2015

सरकारी स्कूलों में छात्रों की रिपोर्ट ऑनलाइन मिलेगी

** अभिभावकों को गुमराह नहीं कर सकेंगे बच्चे 
हिसार : सरकारी स्कूलों से बंक मारने वाले या फिर मासिक प्रगति रिपोर्ट में अभिभावकों को गुमराह करने वाले विद्यार्थियों पर अब लगाम कसी जाएगी। शिक्षा विभाग सीबीएसई की तर्ज पर राजकीय स्कूलों में इनफार्मेशन मैनेजमेंट का गठन करने जा रहा है, जिसके तहत अभिभावक घर बैठे बच्चों की गतिविधियों पर निगाह रख सकेंगे। 
स्कूलों में बच्चे की गतिविधियों को लेकर परिजनों को जानकारी नहीं रहती। इस कारण बच्चे स्कूल से बंक मार जाते हैं और परिजनों काे इसका पता नहीं चलता, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। राजकीय स्कूलों में शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने के लिए शिक्षा विभाग नई-नई योजनाएं लागू कर रहा है। इसी क्रम में शिक्षा विभाग अब इनफार्मेशन मैनेजमेंट का गठन करने जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों की मासिक प्रगति रिपोर्ट को वेबसाइट पर डाला जाएगा। अभिभावक घर बैठे किसी भी समय बच्चे की मासिक प्रगति रिपोर्ट काे देख सकेंगे। इसके लिए सभी स्थानीय शिक्षा अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 
हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर 
इस सिस्टम के लागू होने के बाद स्कूल में विद्यार्थी की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। मसलन, विद्यार्थी कितने दिन स्कूल आया, कौन से पीडियड में अनुपस्थित रहा और उसकी मासिक प्रगति रिपोर्ट क्या है। इसके बाद ही पूरी रिपोर्ट को प्रतिमाह वेबसाइट पर डाला जाएगा।                                                                    db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.