हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबंधित दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अंतिम चरण में है। 24 अप्रैल को मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद मई माह के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित हो जाएगा। इस बार बिना किसी शिक्षक संगठन के विरोध के शांतिपूवर्क तरीके से उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है।
जींद जिले में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 31 मार्च से शुरू हुआ था और 24 अप्रैल तक चलेगा। यहां दसवीं और बारहवीं कक्षा की करीब दो लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है। बारहवीं की कॉपियों के लिए जींद के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और नरवाना के राजकीय स्कूल में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। दसवीं कक्षा के लिए जींद के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मूल्यांकन केंद्र बनाया है। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मूल्यांकन कार्य चलता है।
नहीं आई मूल्यांकन राशि
जींद के राजकीय स्कूल में बारहवीं कक्षा की करीब 45 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। 90 प्रतिशत मूल्यांकन हो चुका है। इसके लिए 220 शिक्षकों की कल ड्यूटी लगाई गई है। 24 विषयों की कॉपियां यहां चेक होनी हैं। यहां शिक्षकों को दी जाने वाली मूल्यांकन राशि करीब 8 लाख रुपए बनती है, जो अभी नहीं आई है।
"उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 31 मार्च से लगातार चल रहा है। हर दिन एक शिक्षक 30 उत्तरपुस्तिकाएं चेक कर रहा है। 24 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मूल्यांकन के बाद बोर्ड को उत्तरपुस्तिकाएं एवं रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इसके बाद रिजल्ट घोषित होगा।" - नरेंद्र सिंगला, सेंटर इंचार्ज, राजकीय स्कूल, जींद dbjnd
.png)
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.