.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Thursday, 3 April 2014

जेबीटी विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप पर किया रोष प्रदर्शन

टोहाना : जेबीटी विद्यार्थियों ने प्रदेश सरकार पर उनका शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया। कल्पना चावला पार्क में एकजुट हुए सिरसा व फतेहाबाद जिले के इन जेबीटी विद्यार्थियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की तथा इंटर्नशिप के दौरान उन्हें मानदेय दिए जाने की मांग भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार इंटर्नशिप के नाम पर उनका शोषण कर रही है जिसे वे किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रॉस्पैक्टस में इंटर्नशिप के दौरान उन्हें उचित मानदेय दिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन उन्हें आज तक फूटी कौड़ी भी नहीं मिली। उन्होंने चेतावनी दी कि जब उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे।                                            db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.