.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Friday, 4 April 2014

छह अप्रैल को होगी जेईई की परीक्षा


कुरुक्षेत्र : डीसी निखिल गजराज ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा विद्यालय दिल्ली की ओर से छह अप्रैल को कुरुक्षेत्र में होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) परीक्षा के लिए धारा-144 लगाने के आदेश दिए। उन्होंने परीक्षा के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए। गजराज ने कहा कि छह अप्रैल को कुरुक्षेत्र में होने वाली जेईई परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा-144 लगाई है। इस परीधि में किसी भी व्यक्ति के हथियार और मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा परीक्षा के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और दो बजे से पांच बजे तक सभी दुकानदार फोटोस्टेट की मशीनें बंद रखेंगे। इन आदेशों की अवहेलना करने पर धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।                                db

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.