.

.

Breaking News

News Update:

How To Create a Website

*** Supreme Court Dismissed SLP of 719 Guest Teachers of Haryana *** यूजीसी नहीं सीबीएसई आयोजित कराएगी नेट *** नौकरी या दाखिला, सत्यापित प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं *** डीडी पावर के लिए हाईकोर्ट पहुंचे मिडिल हेडमास्टर *** बच्चों को फेल न करने की पॉलिसी सही नहीं : शिक्षा मंत्री ***

Saturday, 12 December 2015

हमारी भी बीएड हो एक साल की


सोनीपत : सर, हमसे पहले भी बीएड साल की थी और आगे फिर से इसे एक साल करने की तैयारी है। ऐसे में हमारा क्या कसूर है कि हम दो साल में बीएड पूरे करें? आप मदद किजिए और किसी तरह हमारी बीएड एक साल में पूरी करा दीजिए? यह मांग थी कि डीसी दरवाजे पर पहुंचे बीएड की छात्रों की।
शुक्रवार को बीएड करने वाले छात्रों डीसी के यहां अपनी फरियाद लेकर पहुंची। इन्होंने डीसी से मार्मिक अपील की और बताया कि अब तक बीएड की पढ़ाई एक वर्ष की ही थी। वहीं, भविष्य में भी इसे एक वर्ष करने की बात कही जा रही है। परंतु 2015 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को बीएड के लिए दो वर्ष की पढ़ाई करनी पड़ रही है।  विद्यार्थियों ने बताया कि इस सत्र से बीएड दो वर्ष किए जाने के बाद उनकी परेशानियों बढ़ गई है। उन्हें न सिर्फ एक अतिरिक्त वर्ष पढ़ाई करनी पड़ेगी।  विद्यार्थियों ने मांग की कि इस संबंध में जल्द शिक्षा मंत्री से बात की जाए तथा उनके साथ न्याय हो सके।                                                         dt 

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.